Wednesday, May 30, 2012

5वीं बार शतरंज विश्‍व चैंपियन बने विश्‍वनाथन आनंद




भारत के शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद पांचवी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि इस्राइल के बोरिस गेलफांद को वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के रैपिड शतरंज टाइब्रेकर में 2-5, 1-5 से हराकर हासिल किया। पिछले चैंपियन विश्वनाथन और चैलेंजर बोरिस गेलफांद के बीच 6-6 से मुकाबला टाई हो गया था। इसके बाद रैपिड टाइब्रेकर के जरिए चैंपियन का फैसला किया गया।


रैपिड राउंड के आनंद माहिर खिलाड़ी:-

विश्व में चौथी वरीय प्राप्‍त आनंद को रैपिड राउंड का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी इस कला का बखूबी इस्तेमाल किया। चार रैपिड बाजियों में से उन्होंने दूसरी बाजी जीतकर खिताब पर अपना कब्जा बरकरार रखा। टाईब्रेकर की पहली, तीसरी और चौथी बाजियां बराबरी पर छूटीं। इसतरह आनंद ने पांचवी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। इससे पहले आनंद 2000, 2007, 2008 और 2010 में भी शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीत चुके हैं।



आनंद को मिले आठ करोड़ 25 लाख रुपए:-

पांचवी बार विश्वचैंपियन बनने पर आनंद को लगभग आठ करोड 25 लाख रुपए की ईनामी राशि मिली है। इस जीत पर आनंद ने कहा 'मैं इस जीत से काफी खुश हूं, क्योंकि मैंने अपना खिताब बरकरार रखने में सफल रहा।' साथ ही उन्‍होंने गेलफांद के खेल की भी तारिफ की। आनंद ने कहा कि गेलफांद ने क्लासिकल के बाद रैपिड राउंड में भी मुझे जबरदस्त टक्कर दी।

Source file:-
http://www.amarujala.com/Sports/Other%20Sports/Viswanathan-Anand-became-the-fifth-time-World-champion-10949-6.html

No comments:

Post a Comment